समय सीमा की बैठक में कलेक्टर यशवंत कुमार ने लिए कई फैसले , अधिकारियों को दो टूक लहजे में कही यह बात ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर यशवंत कुमार ने लिए कई फैसले , अधिकारियों को दो टूक लहजे में कही यह बात ,,
जांजगीर चांपा 19 जनवरी 2021 - कलेक्टर  यशवंत कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। 

उन्होंने आयोजन में राज्य सरकार के समान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व  विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर है। वे विभाग के लिए महत्वपूर्ण होते है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करवाने  सूची तत्काल जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। 
       
कलेक्टर यशवंत कुमार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 93 प्रतिशत धान खरीदी पूरी हो गई है। अब शेष धान खरीदी पर सतकर्ता जरूरी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों की जांच गंभीरता पूर्वक शीघ्र करें। 

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पायी जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों से कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें और निराकरण पश्चात् आवेदकों को इसकी लिखित सूचना भी अवश्य दें। 

समय सीमा के पश्चात लंबित प्रकरणों पर की गई अनुशासनात्मक कार्यवाई के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देश पर समयसीमा में कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। 
       
बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओं गजेन्द्र सिंह ठाकुर , अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम , एस.एस. पैकरा, आरआई श्रीमती मंजूलता केरकट्टा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH