CISF के जवान पर विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , पुलिस मामले की जाँच में जुटी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CISF के जवान पर विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप , पुलिस मामले की जाँच में जुटी ,,
अलवर 18 जनवरी 2021 - राजस्थान के अलवर शहर में सीआईएसएफ (CISF) के जवान पर रेप का आरोप लगा है. महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि घर में अकेली पाकर CISF के जवान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला का पति CISF जवान के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर की नौकरी करता है 
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, अलवर में एक महिला ने CISF के जवान पर रेप करने का मामला दर्ज कराया है. महिला का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है. शनिवार शाम खाना बनाने दौरान CISF जवान कर्ण सिंह घर आया. कर्ण सिंह ने उससे पति के बारे पूछा तो महिला ने बताया कि वो बाजार सामान लेने गए हैं. आरोप है कि इस बीच महिला को अकेला पाकर कर्ण सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने पति के वापस घर आने के बाद घटना की जानकारी दी. इसके बाद पति ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि महिला के पति ने 6 दिन पहले ही CISF जवान कर्ण सिंह के यहां ट्रैक्टर चलाने की नौकरी शुरू की थी. दंपति कुछ दिन पहले ही अलवर शिफ्ट हुए थे. मामले में महिला थाना अधिकारी चौथमल ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH