हाई टेंसन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग , 06 लोगो की मौत 17 लोग झुलसे और ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई टेंसन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग , 06 लोगो की मौत 17 लोग झुलसे और ,,
जालौर 17 जनवरी 2021 - राजस्थान के जालौर जिले में बीती रात भीषण हादसा हुआ। यात्रियों से भरी दो बसें रास्त भटक गईं। इस दौरान जब बसें महेशपुरा से गुजर रही थीं, तब एक बस बिजली के तारों की चपेट में आ गईं। करंट पूरी बस में दौड़ गया और उसमें आग लग गई। 

हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 17 यात्री बुरी तरह झुलस गए जबकि 07 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जोधपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी हिम्मत सिंह ने 4 लोगों की ही मौत की पुष्टि की है। कुछ घायलों को जालौर रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार अजमेर से बाड़मेर के बीच चलने वाली प्राइवेट बस का चालक रास्ता भटक गया। वह यात्रियों से भरी बस लेकर जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के महेशपुरा गांव पहुंच गया। यहां जिस स्थान से बस गुजर रही थी, वहां बिजली के तार नीचे लटके हुए नजर आए। ड्राइवर ने कंडक्टर को बस के ऊपर चढ़ाया और लकड़ी से तार हटाने के लिए कहा। कंडक्टर जब ऐसा कर रहा था, तब वह तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। 

करंट बस में भी फैल गया। यात्रियों को झटके महसस होने लगे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही बस में आग लग गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चालक व कंडक्टर भी शामिल हैं। तत्काल हादसे की जानकारी प्रशासन व पुलिस को दी गई। पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। अभी भी कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोर्स - नई दुनिया
हाई टेंसन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग , 06 लोगो की मौत 17 लोग झुलसे और ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH