वाह जैजैपुर के सचिव यह है तेरा आंदोलन , दिन में भूख हड़ताल और शाम होते ही बकरा पार्टी ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वाह जैजैपुर के सचिव यह है तेरा आंदोलन , दिन में भूख हड़ताल और शाम होते ही बकरा पार्टी ,,
जांजगीर चाम्पा 16 जनवरी 2021 - दो वर्ष की सेवा अवधि के बाद सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की मांग को लेकर करीब 20 दिनों से आंदोलन कर रहे सचिवों की बकरा पार्टी देखकर लोगों की आँखे
फटी की फटी रह गई। 

गुरुवार को सचिव संघ जैजैपुर द्वारा भूख हड़ताल के बाद जनपद परिषर में ही बकरा पार्टी का आयोजन कर जश्न मनाते दिखे , सचिवों का बकरा पार्टी को देखने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है लोगों का कहना है की सचिवों के हड़ताल से पंचायतों का कार्य ठप्प पड़ गया है। 
लोगो का आरोप है की सचिवों के पास कोई काम लेकर जातें है तब ये हड़ताल की बात करते है और यहां बकरा पार्टी कर रहे है।

बता दे की अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सचिवों के चलते जहां पंचायत के लोग परेशान तो है ही इसके अलावा विभिन्न निर्माण कार्य को कराकर सरपंचों की भी हालत खराब हो गई है। वजह सचिवों के द्वारा हड़ताल की बात कहकर निर्माण कार्यों की राशि निकलने चेक में दस्तखत नही करना है। 

इसके बावजूद भी बीते दिनों जैजैपुर सरपंच संघ ने हड़ताल पर बैठे सचिवों को अपना समर्थन दिया था। इसके साथ विभिन राजनैतिक पार्टियों के साथ ही कई कर्मचारियों संगठनों ने भी इनके आंदोलन को समर्थन देने की बात कह रहे थे। ताकि सचिवों की मांगो को सरकार मान ले। 

लेकिन गुरुवार को जिस प्रकार से जैजैपुर जनपद परिषर में सचिवों के द्वारा बकरा पार्टी का आयोजन किया गया। उसे देखकर कही ना कही जनता के मन मे आक्रोश व्याप्त हो गया है। 

दरअसल जैजैपुर जनपद पंचायत के सामने भूख हड़ताल कर रहे सचिवों ने गुरुवार की शाम भूख हड़ताल खत्म होते ही जनपद पंचायत परिषर में बकरा पार्टी का आयोजन कर दिया। जिसकी जानकारी लोगो को होने पर मौके पर जाकर हड़ताली सचिवों से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया की आंदोलन चार बजे तक रहता है उसके बाद हम कुछ भी कर सकते है।

बताना लाजमी है कि सचिवों की हड़ताल जनपद पंचायत जैजैपुर परिषर के बाहर ही हो रहा है। जबकि शासन के जिम्मेदार अधिकारी जनपद सी ई ओ उनके आंदोलन को देख रहे है। लेकिन हैरानी की बात है हड़ताली सचिव जनपद पंचायत के परिषर में ही सुबह से बकरा भात खाने की तैयारी में जुटे थे। लेकिन इसकी जानकारी  जनपद सी ई ओ को नही दिखी। जबकि जनपद परिषर में किसी तरह की निजी पार्टी का आयोजन सरकारी नियमों के सख्त खिलाफ है।

जनपद परिषर में बकरा पार्टी को लेकर जब 
जैजैपुर के सचिव संघ अध्यक्ष फागुराम मनहर से बात किया गया तब उन्होंने धौस दिखाते हुए कहा की जिसमे दम होता है वही इस तरह का आयोजन कर सकता है।

वही जब जैजैपुर जनपद पंचायत के CEO
पंचराम धृतलहरे से जानकारी ली गई तो उनका कहना था की पत्रकार तो कुछ भी बोल और लिख सकते है उसमे मैं क्या कर सकता हु अगर सचिव लोग बकरा पार्टी कर रहे है तो इसकी जानकारी मुझे नही है।

 
वाह जैजैपुर के सचिव यह है तेरा आंदोलन , दिन में भूख हड़ताल और शाम होते ही बकरा पार्टी ,,
वाह जैजैपुर के सचिव यह है तेरा आंदोलन , दिन में भूख हड़ताल और शाम होते ही बकरा पार्टी ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH