बाईक सवार ऐसा कौन सा नियम तोड़ा की उस पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 01 लाख 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाईक सवार ऐसा कौन सा नियम तोड़ा की उस पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 01 लाख 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना ,,
रायागडा 15 जनवरी 2021 - कानूनों का पालन करना तो अच्छी बात है, लेकिन कई बार अफसर एक ही शख्स पर किताब में पढ़े सारे कानून लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला ओडिसा में सामने आया है, जहां बाइक पर पानी वाले प्लास्टिक ड्रम बेचकर रोची कमा रहे एक शख्स पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 1 लाख 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया है। 

दक्षिणी ओडिसा के रायागडा जिले में अधिकारियों ने संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन बताते हुए यह कार्रवाई की है। 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव अमरपुरा का रहने वाला प्रकाश बंजारा ओडिसा में बाइक से प्लास्टिक ड्रम बेचकर अपना गुजारा करता है। लेकिन उसके बाइक में नंबर प्लेट नहीं था और भी कुछ नियमों का उल्लंघन वह कर रहा था। उसे कहां पता था कि पाला ऐसे अधिकारियों से भी पड़ सकता है, जो इतना फाइन लगाएंगे कि बाइक की कीमत और साल भर की कमाई से भी ज्यादा हो जाएगा। 

प्रकाश बंजारा हर रोज की तरह सड़क पर निकला था कि रायागडा कस्बे में डीआईबी चौराहे पर उसे ट्रैफिक इंस्पेक्टर जुधिष्टिर लेंका ने रोक लिया। पहली नजर में उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। लेकिन जब इंस्पेक्टर साहब ने चालान काटने के लिए पर्चा निकाला तो दिन भर का कोटा बंजारा से ही पूरा कर दिया। 

कुल रकम सुनकर तो प्रकाश बंजारा के आंखों के सामने अंधेरा छा गया। बंजारा पर 5000 रुपए का जुर्माना नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से लगाया गया, और 05 हजार रुपए जुर्माना वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाने, 02 हजार इंश्योरेंस पेपर नहीं होने, 01 हजार हेलमेट नहीं पहनने के लिए लगाया गया तो बिना पंजीकरण नंबर के डीलर द्वारा वाहन की बिक्री पर 01 लाख का जुर्माना लगाया गया। बंजारा की बाइक को रायागडा पुलिस थाने में जब्त कर लिया गया है और उसे जुर्माने की राशि चुकाने को कहा गया है। हालांकि, ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए रायागडा पुलिस पिछले महीने भी सुर्खियों में आई थी जब राज्यसभा सांसद से बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH