बिस्किट खरीदने गई नवमी की छात्रा से दुकानदार ने दुष्कर्म करने के बाद की हत्या ,,

मध्य प्रदेश , 12-01-2021 10:20:53 PM
Anil Tamboli
बिस्किट खरीदने गई नवमी की छात्रा से दुकानदार ने दुष्कर्म करने के बाद की हत्या ,,
खंडवा 12 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के खंडवा में 14 साल की नाबालिग से बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है. खंडवा जिले में कथित तौर पर एक दुकानदार ने 14 साल की नाबालिग से बलात्कार किया जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।

नाबालिग का शव उसी की दुकान की छत पर मिला है. वारदात के बाद से ही आरोपी दुकानदार फरार था. जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में किशोरी किराने की दुकान पर बिस्किट खरीदने गई थी. दो घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी।

आरोप है कि किराना दुकानदार उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं किशोरी को तलासते हुए जब परिजन गांव वालों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ पाया।

इसके बाद जब कुछ लोगों ने दुकान के आसपास खोजबीन के दौरान छत पर देखा तो सभी के होश उड़ गए. किशोरी का शव संदिग्ध हालत में एक कोने में पड़ा हुआ था. शव को देखते ही परिजनों की हालत खराब हो गई और वो फूट-फूटकर रोने लगे. मृतक नाबालिग नवमी कक्षा की छात्रा थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद धनगांव पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है वहां के एसपी विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान के पास ही किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था और हत्या में पत्नी ने भी साथ दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH