छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा , हादसे में दो की मौत और दस घायल ,,

महासमुंद , 12-01-2021 4:51:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा , हादसे में दो की मौत और दस घायल ,,
महासमुंद 12 जनवरी 2021 - महासमुंद जिले में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन का टायर फट गया जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। 

जिले के हाइवे स्थित दर्री पड़ाव के पास बीती रात हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में अन्य 10 घायल हो गए। उन्हें तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। वाहन में सभी सवार जिले में कार्यरत एक पुलिस कर्मी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री पड़ाव की है। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियों क्रमांक सीजी 07 बीयू 5716 सरसींवा सारंगढ से बेमचा निवासी लहरे और भास्कर परिवार के लोगों को लेकर महासमुंद लौट रही थी। इस दौरान दर्री पड़ाव के पास कार का पिछला पहिया फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

पीछे दूसरे कार में आ रहे परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जहां टीम ने पहुंचकर सभी घायलों को संजीवनी 108 व टोला प्लाजा के एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वाहन में 6 महिला 2 पुरुष और 4 बच्चे सहित कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत देर रात महासमुंद में हो गई जबकि दूसरे की मौत सुबह रायपुर में हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..

छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत

छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..

सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता

छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट

छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH