जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 03/04/2026 4:35:01 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 03 अप्रैल 2026 - मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के 48 घंटे के भीतर ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है।

दरअसल, 01 अप्रैल की रात 8 बजे ग्राम खपरी में बुजुर्ग दंपति संतराम साहू और श्याम बाइ साहू की लाश खून से लथपथ हालत में घर के अंदर मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू की गई। मुखबिरों को भी तैनात किया गया। पुलिस ने मृतक के पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे और गांव में किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी।

जांच में यह भी पता चला कि गांव का एक बदमाश प्रवृति का युवक गजेंद्र दिनकर घटना के बाद से फरार है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेही युवक की तलाश शुरू की और गजेंद्र दिनकर को उसके ससुराल नवागांव से पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर गजेन्द्र हत्या के बाद चोरी करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी गजेंद्र दिनकर ने बताया कि वो अपने दोस्त सुरेंद्र यादव और पिता के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए थे। गजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि सुरेन्द्र यादव ही इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है। सुरेंद्र ने पूर्व में मृतक के घर शादी की वीडियोग्राफी की थी। सुरेंद्र को पता था कि घर में अकेले बुजुर्ग दंपति ही रहते थे और उनके पास सोने-चांदी के ज्वेलरी व नगदी भी है।

प्लानिंग के तहत पहचान छुपाने के लिए मास्क, टोपी, नकली बाल लगाकर गजेंद्र दिनकर और सुरेन्द्र यादव दंपति के घर घुसे थे। इस दौरान बुजुर्ग संतराम दोनों को देख लिया और हल्ला करने लगा। पकड़े जाने के डर से सुरेंद्र यादव अपने पास रखे चाकू से संतराम पर हमला कर उसकी हत्या कर दिया।

वारदात के दौरान मृतक की पत्नी श्यामबाई भी जाग गई और विरोध करने लगी। गजेंद्र पाल के द्वारा चाकू से श्यामबाई पर भी हमला कर उसकी भी हत्या कर दिए। डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के गले से सोने-चांदी की ज्वेलरी लेकर घर के बाहर निकल गए। चोरी की ज्वेलरी को आरोपी गजेन्द्र दिनकर ने बाहर रेकी कर रहे अपने पिता श्यामरतन दिनकर को देकर तीनों फरार हो गए थे। गजेंद्र ने घटना की जानकारी अपने भाई बिजेंद्र दिनकर को दी थी। बिजेंद्र ने ही तीनों को भगाने में मदद की थी।

पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, ज्वेलरी, वाहन जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम..

01. गजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्याम रतन दिनकर उम्र 24 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

02. सुरेन्द्र यादव पिता स्व. अमरनाथ यादव उम्र 25 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

03. श्याम रतन दिनकर पिता स्व. रामनारायण दिनकर उम्र 53 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला

04. विजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 26 वर्ष खपरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH