छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,

बलौदा बाजार , 02/04/2026 3:03:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,

बलौदाबाजार 02 अप्रैल 2026 - पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रसौटा से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने साइबर ब्लैकमेलिंग के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया है। यहां एक युवती को पोर्न साइट देखने का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया गया और लगातार मानसिक प्रताड़ना व आर्थिक दबाव के चलते उसने अपनी जान गंवा दी।

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जिले के थाना रेउना क्षेत्र के ग्राम दहेली निवासी गुलशन कश्यप (20 वर्ष) ने युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए साजिश रची। उसने युवती पर पोर्न साइट देखने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और आरोपी ने युवती से पैसों की मांग शुरू की।

युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर आरोपी को करीब 60 हजार रुपये डिजिटल माध्यम से भेज दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपी का लालच खत्म नहीं हुआ। वह लगातार और पैसे की मांग करता रहा और धमकियां देता रहा।

युवती पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था। एक तरफ बदनामी का डर, दूसरी तरफ कर्जदाताओं का दबाव इन दोनों परिस्थितियों ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया। आखिरकार 17 अप्रैल 2025 को उसने चूहे मारने की दवा खा लिया। गंभीर हालत में उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 22 अप्रैल 2025 को उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। लंबी पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे 31 मार्च 2026 को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH