फेसबुक पर प्यार के बाद हुई शादी , फिर मनी सुहागरात उसके बाद जेवर और नगदी लेकर पति हुआ फरार ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक पर प्यार के बाद हुई शादी , फिर मनी सुहागरात उसके बाद जेवर और नगदी लेकर पति हुआ फरार ,,
कोलकाता 11 जनवरी 2021 - फेसबुक से दोस्ती कर लड़की से शादी की और फिर धोखा देकर भाग गया शातिर धोखेबाज पति. जी हां, ये कहानी है कोलकाता की एक महिला की है जिसने परेशान होकर एक साल बाद अपने धोखेबाज पति के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और यूपी की फतेहपूर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का कहना है कि शादी से पहले युवक  आत्महत्या की धमकी देता था. वह कहता था कि तुम अगर शादी के लिए नहीं मानी तो ब्लेड से गर्दन काटकर आत्महत्या कर लूंगा. लेकिन अब वह धोखा देकर फरार हो गया है।

महिला कि मांग है कि ऐसे शातिर लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाए. उसका कहना है कि शादी के बाद उसका पति घर में रखे सारे जेवरात सहित कैश लूटकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उसे अरेस्ट किया जाएगा. महिला ने पति की तलाश के लिए कोलकाता पुलिस के साथ आकर जिले की पुलिस से गुहार लगाई है. इसके बाद महिला पुलिस के साथ पति अभिषेक आर्या के घर पहुंची. घर में ताला बंद देखकर महिला ने जमकर हंगामा किया पीड़िता का कहना है कि अभिषेक आर्या से फेसबुक से दोस्ती हुई थी।

जान पहचान के बाद दूर से पारिवरिक रिश्तेदार निकले. इसके कुछ दिन बाद अभिषेक शादी के लिए दबाव बनाने लगा. महिला का कहना है कि अभिषेक ने गले में ब्लेड लगाकर आत्महत्या करने की धमकी तक दे डाली. उसका कहना था कि तुम नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा. फिर भी पीड़िता ने इस बात को नजरअंदाज किया लेकिन अभिषेक दिल्ली से सीधे फ्लाइट पकड़ कोलकाता पहुंचा गया।

इसके बाद कोलकाता पहुंचकर अभिषेक ने पीड़िता को समझा-बुझा कर शादी के लिए मना लिया. उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों लोग होटल में रुके. महिला का कहना है कि अभिषेक के पिता राजू आर्या बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करते हैं. जब यहां आकर देखा वे भी गायब हैं. यही नहीं, शातिर उसके घर के लॉकर में रखे 3 लाख के जेवर सहित 1 लाख नकद लेकर भाग गया है।

पीड़िता की मां की मांग है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वह किसी और लड़की की जिंदगी को बरबाद न कर सके. वहीं, एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कोलकाता पुलिस के साथ एक पीड़िता आई थी जिसके लिए कोतवाली पुलिस और DSP सिटी को मदद के लिए लगाया गया है. जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने शिकायत दी है कि फतेहपुर के एक लड़के ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और फिर शादी कर ली. फिर कुछ समय बाद लड़का पैसा और गहने लेकर फरार हो गया।

इसी के संबंध में कोलकाता में मुकदमा लिखा गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष कोतवाली और सीओ सिटी को निर्देशित किया गया कि इस मामले में उनकी विधिवत मदद की जाए जिससे ठीक तरीके से मामले की जांच की जा सके।
फेसबुक पर प्यार के बाद हुई शादी , फिर मनी सुहागरात उसके बाद जेवर और नगदी लेकर पति हुआ फरार ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH