दीवार फांद कर घर मे घुसा आरोपी और तमंचे की नोक पर किया नाबालिग से दुष्कर्म ,,

उत्तर प्रदेश , 11-01-2021 8:39:02 PM
Anil Tamboli
दीवार फांद कर घर मे घुसा आरोपी और तमंचे की नोक पर किया नाबालिग से दुष्कर्म ,,
नोएडा 11 जनवरी 2021 - ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली इलाके में एक 14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है. रेप का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर लगा है।

परिवार वालों के मुताबिक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में लड़की का शोर सुनकर परिवार वाले जागे और लोगों को बुलाया. जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही लड़की का मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक रबूपुरा के एक किसान की 14 वर्षीय पुत्री घर में अन्य परिजनों के साथ सो रही थी. लड़की और उसके छोटे भाई-बहन एक कमरे में थे, जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया।

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपने साथ तमंचा भी लेकर आया था. उसने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इसी बीच मौका पाकर जब पीड़िता ने शोर मचाया तो शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और घरवालों ने आरोपी को धर दबोचा. इतना ही नहीं उन्होंने आरोपी की पिटाई भी की. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH