मरे हुए कौए को खाने से तीन की मौत और दो मरणासन्न स्थिति में , पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से की यह अपील ,,

मध्य प्रदेश , 10-01-2021 9:23:07 PM
Anil Tamboli
मरे हुए कौए को खाने से तीन की मौत और दो मरणासन्न स्थिति में , पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से की यह अपील ,,
खंडवा 10 जनवरी 2021 -  मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू से मृत कौओं को खाने के बाद अब कुत्ते भी इसका शिकार हो रहे हैं। 

रविवार को खंडवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर मरे हुए कौओं को खाने से तीन कुत्तों की मौत हो गई। जबकि दो कुत्ते मरणासन्न स्थिति में आ गए। सूचना मिलने पर समाजसेवी सुनील जैन ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सा विभाग के साथ ही रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। अधिकारियों ने यहां मृत पड़े दो कौओं और तीन कुत्तों के शवों को उठाकर दफन किया है।

मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू के वायरस से कुत्तों की मौत का पहला मामला सामने आया है। इधर खंडवा नगर निगम की टीम को रामेश्वर रोड क्षेत्र और सेठी नगर में भी कौओं के मृत पाए जाने की सूचना मिली है। विदित हो कि खंडवा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जगह जगह कौए मृत मिलने पर आमजनों द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों को दी जा रही है।

समाजसेवी सुनील जैन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कौओं की मौत पर सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। इधर पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी कौए मृत या मरणासन्न हालत में पाए जाने पर उन्हें बगैर दस्ताने पहने हाथ ना लगाएं। इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें। कौओं को दफनाने की व्यवस्था कराई जाए ताकि इन्हें कुत्ते या अन्य जानवर ना कहा सकें या इंसानों में वायरस ना फैल सके।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH