शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो होता ही है लेकिन इसका असर तो ऐसा भी होता है ,,

मध्य प्रदेश , 10-01-2021 2:53:33 AM
Anil Tamboli
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो होता ही है लेकिन इसका असर तो ऐसा भी होता है ,,
नीमच 09 जनवरी 2021 -  कहते हैं जब इंसान पर शराब का नशा चढ़ता है तो वह खुद को भी भूल जाता है. उसे यह भी पता नहीं रहता कि वह क्या करने जा रहा है. एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के नीमच जिले से सामने आया है. जहां एक इंसान शराब के नशे में इतना चूर हो गया कि उसने अपनी बाइक में ही आग लगा दी।

शराबी की इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दरअसल नीमच शहर के मूलचंद मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर शब्बीर रशीद नामक शख्स पहुंचा और शराब पीने लगा. काफी देर तक वह शराब पीता रहा, जब उसे नशा चढ़ा तो वह अचानक से बाहर निकला अपनी बाइक की नली से पेट्रोल निकाला, पेट्रोल बाइक पर डाला और उसमें आग लगा दी।

आस-पास मौजूद लोगों ने जब उससे बाइक में आग लगाने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि शराब पीने के बाद उसका मूड अचानक से बहुत खराब हो गया, जिसके चलते उसने अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया।

किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की युवक बाइक में आग लगाने जा रहा है, खास बात यह है कि आस-पास के सभी लोग शराब पीने में लगे हुए थे, कुछ लोगों ने बताया कि युवक जब बाइक के पास पहुंचा तो लगा कि वह अपनी बाइक में कुछ कर रहा है. लेकिन अचानक से जब उसने लाइटर से बाइक में आग लगाई तो मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बाइक में आग लगने की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. हालांकि जब तक आग बुझाई गयी तब तक बाइक जल चुकी थी. पुलिस शराबी युवक को अपने साथ थाने ले गई कि आखिर उसने अचानक से बाइक में आग क्यों लगा दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH