छत्तीसगढ़ - साली के प्यार में फँस कर पति ने किया पत्नी की हत्या , फिर रची ऐसी साजिस की लाश का करना पड़ा ,,

महासमुंद , 09-01-2021 7:54:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साली के प्यार में फँस कर पति ने किया पत्नी की हत्या , फिर रची ऐसी साजिस की लाश का करना पड़ा ,,
महासमुंद 09 जनवरी 2021 - महासमुंद जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां साली के प्यार में पागल प्रेमी ने अपनी पत्नी की गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद युवक ने पत्नी की स्वाभाविक मौत बता कर अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

मामला महासमुन्द जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 19 दिसम्बर को सुरेन्द्री पाईक की मृत्यु हो जाने से उसकी मृत्यु में संदेह होने पर मृतिका के मौसा ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली को लिखित शिकायत की थी। 

शिकायत थाना सरायपाली क्षेत्रांतर्गत होने से थाना सरायपाली को एसडीएम ने शिकायत की जांच एवं अग्रिम कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान मृतिका की मृत्यु के संबंध में संदेहात्मक तथ्य मिलने पर एसडीएम सरायपाली को ग्राम कोटेनदरहा में शमशान घाट में जमीन से शव उत्तखनन तथा शव मिलने पर अग्रिम पंचनामा कार्यवाही करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के संबंध में प्रतिवेदन दिया गया था।

जांच के दौरान बिशीकेशन पाईक ने मृतिका की छोटी बहन के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई जिसके कारण आए दिन मृतिका तथा उसके पति के बीच विवाद होने की जानकारी मिली। साथ ही घटना के दिन यानी 19 दिसंबर को मृतिका अपने मौसी खिरो चौहान के घर से घुमकर आई थी कि कुछ देर बाद मृतिका का पति मौसी के घर जाकर सुरेन्द्री पाईक की तबियत अत्यधिक खराब होने के संबंध में बताने पर खिरो मौसी तथा अन्य परिजन सुरेन्द्री पाईक को देखने पहुंचे जो चित हालत में थी। 

परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉ. ने बताया कि महिला के गले में चोट का निशान है और पूछा कि आप लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ है क्या तो बिशीकेशन ने हमारे बीच लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है कहा। यह मंगलसूत्र निकालने का निशान है। मेरी पत्नि पेट दर्द से परेशान थी, जिसके कारण उसकी ऐसी हालत हुई है, बोलने पर महिला हॉस्पिटल स्टाफ ने सुरेन्द्री पाईक के कुछ समय पूर्व मृत्यु हो जाने की बात कही गई।

हॉस्पिटल में नाम पता लिखवाने तथा पुलिस थाना में उसकी सूचना देने और शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कहने पर बिशीकेशन पाईक ने बिना नाम पता लिखवाए तथा बिना पोस्टमार्टम करवाए ही सुरेन्द्री पाईक को वापस ले जाकर अपने परिजनों को भी पेट दर्द के कारण ही सुरेन्द्री पाईक के मृत्यु होने की बात कहकर जलाने की बात कही गई। इस पर परिजनों ने मृतिका के ससुराल कोटेनदरहा में मृतिका के शव को दफनाने की बात कही गई। इसके बाद मृतिका के शव को दफनाया गया था। जांच के दौरान गवाहों के कथन में भी मृतिका के गले में दोनों हाथों के नाखून से खरोच के निशान होना तथा मृतिका के अंतिम संस्कार के पूर्व मृतिका के नाक तथा कान से खुन निकला पाया गया। पुलिस ने बिशीकेशन पाईक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि मृतिका की बहन से प्रेम संबंध के कारण अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी बिशीकेशन पाईक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ - साली के प्यार में फँस कर पति ने किया पत्नी की हत्या , फिर रची ऐसी साजिस की लाश का करना पड़ा ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH