बनवा लीजिए ई - कार्ड और पाए सभी झंझटों से छुटकारा क्योंकि अब ई - कार्ड से ही होगा ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बनवा लीजिए ई - कार्ड और पाए सभी झंझटों से छुटकारा क्योंकि अब ई - कार्ड से ही होगा ,,
जांजगीर चांपा 08 जनवरी 2021 - शासकीय और निजी अस्पतालों में इलाज अब ई- कार्ड से हो सकेगा , ई-कार्ड बन जाने से इलाज के लिए अस्पताल में कोई भी अन्य दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जांजगीर चांपा जिले में डा.खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,आयुष्मान भारत योजनांतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले मे पंजीकृत समस्त निजी चिकित्सालयों एवं समस्त सरकारी अस्पतालों की आई.पी.डी एवं ओ.पी.डी मेंं इलाज कराने पहुॅच रहे मरीजों का हेल्थ कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनना शुरू हो गया है। 

एक बार ई-कार्ड बनने के बाद मरीज को दोबारा किसी अस्पताल में दस्तावेज नही जमा करना पडेगा। सिर्फ ई-कार्ड से मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा। कार्ड बनाने के लिए मरीज का सिर्फ आधार कार्ड और  राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। 

बीमार पड़ने पर जब मरीज अस्पताल जाता है तो उससे विभिन्न दस्तावेज मांगे जाते है। वही अस्पताल में पंजीयन कराने में ही मरीज को घंटों लग जाते है। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने ई-कार्ड बनाने का फैसला लिया है। 

जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ईलाज कराने पहुॅचे मरीजों का यह कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है। इसके लिए सिर्फ राशन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य है। 

एक बार ई-कार्ड बनने के बाद मरीज को अस्पताल में बार बार दस्तावेज जमा करने से आजादी मिल जाएगी। यह ई-कार्ड योेजनातंर्गत पंजीकृत शासकीय या निजी चिकित्सालय में ई-कार्ड देने से ईलाज निःशुल्क शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पंजीकृत शासकीय या निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

जांजगीर चांपा जिले में पजीकृत 17 निजी चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालय, बी.डी.एम चिकित्सालय चांपा एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में निशुल्क ई-कार्ड बनाये जा रहे है। किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु हितग्राही टोल फ्री नंबर -104 में फोन कर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे द्वारा अपील की गई है कि हितग्राही जब कभी ओ.पी.डी. या आई.पी.डी में उपचार हेतु शासकीय या निजी चिकित्सालय जाते है तो वो अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड लेकर जाएं और अनिवार्य रूप से योजनांतर्गत अपना कार्ड बनवाएं ताकि योजनांतर्गत उपचार के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH