ब्लैकमेल करने का नया और हाईटेक तरीका , 06 आरोपी गिरफ्तार , कही आप भी तो नही हुए है शिकार ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्लैकमेल करने का नया और हाईटेक तरीका , 06 आरोपी गिरफ्तार , कही आप भी तो नही हुए है शिकार ,,
नई दिल्ली 08 जनवरी 2021 - दिल्ली पुलिस की सायबर सेल ने मॉर्फ़ वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करके ठगी करने वाले 6 शातिर बदमाशों को मेवात इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़ में आए बदमाश, लोगों को वीडियो कॉल करते थे और वो पूरी कॉल को रिकॉर्ड कर लेते. साथ में एक फ़ोन में पॉर्न वीडियो चला देते थे. बाद में फिर वो वीडियो को मॉर्फ़ कर देते और वीडियो देखने पर ऐसा लगता कि सामने वाला शख्स अश्लील हरकत कर रहा है. इस वीडियो को दिखा कर वो ये कहते थे कि या तो उनको पैसे दो वर्ना वो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं और उसमें से 40 वीडियो भी बरामद किए हैं।

साइबर सेल के डीसीपी अनयेश रॉय ने बताया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली की सायबर सेल में एक शख्स ने शिकायत दी कि कुछ लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो लोग कह रहे हैं कि उनके पास एक वीडियो कॉल है जिसमें मैं अश्लील हरकतें कर रहा हूं, लेकिन मैंने ऐसी कोई कॉल नहीं की. पुलिस ने उस फ़ोन नंबर के जरिये आरोपियों को तलाशना शुरू किया जिससे कॉल आ रही थी जिसके बाद पुलिस को पता लगा कि आरोपी नंबर तो किसी दूसरे प्रदेश का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन ये नंबर भरतपुर के इलाके में एक्टिव हैं।

जांच में और पीड़ित से बात करने पर पुलिस को पता लगा कि आरोपी फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाते हैं जो बेहद आकर्षक होते हैं. इसके बाद वो कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देते हैं. जो लोग इनकी रिक्‍वेस्‍ट को स्वीकार लेते हैं, ये उनमें से सामने वाले का प्रोफाइल देखकर अपने टारगेट सेट करते हैं. इसके बाद शुरुआत में तो ये चैटिंग करते लेकिन कुछ दिनों बाद ये वीडियो कॉल करते हैं. जब वीडियो कॉल चल रही होती तो ये एक मोबाइल में पोर्न वीडियो चला देते हैं. बाद में ये वीडियो को कुछ इस तरह से एडिट कर देते हैं कि लगता है कि सामने वाला ही कोई अश्लील हरकत कर रहा है।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर भरतपुर इलाके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़ में आये आरोपियों के नाम रईस, वाहिद, अकरम, मुफीद, अनस और वारिस हैं. पुलिस ने इनके पास से 17 मोबाइल फ़ोन बरामद किया हैं और इनके 10 बैंक खातों की भी जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस के मुताबिक लोगों को धमकाने के लिए ये अलग अलग तरीका अपनाते हैं. ये कभी खुद को किसी किसी एजेंसी और कभी खुद को सोशल मीडिया से जुड़ा अधिकारी बताते और लीगल एक्शन की भी धमकी देते थे।
ब्लैकमेल करने का नया और हाईटेक तरीका , 06 आरोपी गिरफ्तार , कही आप भी तो नही हुए है शिकार ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH