मुख्यमंत्री को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला , बढ़ाई गई मुख्यमंत्री की सुरक्षा ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला , बढ़ाई गई मुख्यमंत्री की सुरक्षा ,,
भुवनेश्वर 08 जनवरी 2021 - ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने का एक धमकी भरा पत्र मिला है. इस पत्र में कहा गया है कि नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश रची गई है. वहीं इस चिट्ठी के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही नवीन पटनायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की एक अनाम चिट्ठी मिली है. इसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है. उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह पत्र नवीन पटनायक के आवास के पते पर आया है. इस पत्र में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था. पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा गया है कि जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर (महाराष्ट्र) में रहता है।

यह पत्र पांच जनवरी को मिला था. इसके बाद विशेष सचिव (गृह) डॉ. संतोष बाला ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच करने का आदेश दिया है. बाला ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH