पुलिस आरक्षक निकला बाईक चोर , आरक्षक के कब्जे से चोरी की 08 बाईक बरामद ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस आरक्षक निकला बाईक चोर , आरक्षक के कब्जे से चोरी की 08 बाईक बरामद ,,
मोंगा 08 जनवरी 2021 - पुलिस के कंधों पर जनता की रखवाली और हिफाजत का जिम्मा होता है. लेकिन अगर पुलिस ही जनता का शोषण करने लगे, उनका सामान चोरी करने लगे तो क्या कीजिएगा. ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोगा जिले से सामने आया है. जहां एक कॉन्स्टेबल की करतूत ने खाकी को शर्मसार कर दिया।

वहां तैनात पुलिस का एक कॉन्स्टेबल वाहन चोर निकला. जिसके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. मामला मोगा के कस्बा बाघापुराना का है. जहां पुलिस ने दबिश देकर अपने महकमे के एक कॉन्स्टेबल को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है।

बाघापुराना के डीएसपी जसबिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम गुरबिंदर सिंह उर्फ गोरा है. वो पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. मौजूदा समय में वह एआरपी टीम फरीदकोट में तैनात था।

डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि वो नशा करने का आदी है. वह अधिकतर अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर भी रहता था. कॉन्स्टेबल गुरबिंदर सिंह और उसके साथी गुरप्रीत सिंह गोपी के खिलाफ 11 दिसंबर को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कॉन्स्टेबल गुरबिंदर सिंह को अब गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि उक्त कॉन्स्टेबल के खिलाफ जिला फरीदकोट के थाना सिटी में भी मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि अब विभाग की ओर से उक्त कॉन्स्टेबल को डिसमिस करने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH