पुलिस के दो अधिकारी पर लगा अपहरण कर रुपये वसूली करने का आरोप , हेड कांस्टेबल गिरफ्तार थाना प्रभारी फरार ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस के दो अधिकारी पर लगा अपहरण कर रुपये वसूली करने का आरोप , हेड कांस्टेबल गिरफ्तार थाना प्रभारी फरार ,,
गुड़गांव 07 जनवरी 2020 - पुलिस के भेष में किडनैपर या किडनैपर हुए पुलिस में भर्ती. जी हां सही सुना है आपने. यही आरोप लगे हैं गुड़गांव पुलिस पर. फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने गुड़गांव पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक इंस्पेक्टर फरार है. मामला है एक शख्स को किडनैप कर 57 लाख रुपए लूटने का. चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर गुड़गांव पुलिस के दामन पर किडनैपर होने का दाग कैसे लगा.

दिल्ली उत्तम नगर के नवीन भूटानी ने पुलिस को शिकायत की कि वह एक कॉल सेंटर चलाते हैं और यूके व ऑस्ट्रेलिया के लोगों को धार्मिक चीजें बेचते थे. शिकायत के मुताबिक भूटानी के एक जानकार कृष्ण भारद्वाज ने उन्हें करनाल के एक स्कूल संचालक से मिलवाया, जिसके पास payumoney का पेमेंट गेटवे था. दोनो ने मिलकर काम शुरू किया।

इस डील में 01 करोड़ 20 लाख रुपए की कमाई हुई, जिसमें 80 लाख नवीन भूटानी के हिस्से के थे. भूटानी ने शिकायत में कहा कि जब उन्होंने अपने हिस्से के पैसे मांगे तो उन लोगों ने पैसे लेने के लिए भूटानी को गुड़गांव के अपने घर मे बुलवाया, वहां कुछ वर्दी में और कुछ सादी वर्दी में पुलिसवालों ने उन्हें, उनके साथी और ड्राइवर को घेर लिया और गुड़गांव के खेड़की दौला थाने ले गए।

जहां थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर विशाल ने उनकी बहुत पिटाई की और उन्हें छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये बतौर रिश्वत मांगे. शिकायत के मुताबिक भूटानी ने अपने इधर-उधर से 57 लाख रुपए की रकम जुटाई. जिसके बाद उन्होंने मेरी कार का सारा सामान, चेकबुक, लेपटॉप व स्टैम्प आदि अपने पास रख लिए और उसे देने की एवज में 10 लाख रुपए और मांगे, जिस पर नवीन भूटानी ने उन्हें 5 लाख अभी और 5 लाख अगले महीने देने की बात कही. जब 28 दिसम्बर को इंस्पेक्टर विशाल के कहने पर हेड कांस्टेबल अमित पैसे लेने गुड़गांव राजीव चौक पहुंचा, तो विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा.

विजिलेंस ने हेड कॉन्स्टेबल अमित व इंस्पेक्टर विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि इंस्पेक्टर विशाल अभी फरार है. खास बात ये है कि कोई भी अधिकारी इस मामले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है, इसका कारण ये है कि विशाल का बैकग्राउंड काफी समर्थ है, विशाल के परिवार के कई लोग हरियाााणा पुलिस में ही उच्च अधिकारी बताए जाते हैं।

अब सवाल ये है कि क्या लूट और किडनैपिंग का पूरा खेल इंस्पेक्टर विशाल तक ही सीमित है या पर्दे के पीछे किसी बड़े अधिकारी की शह भी है. दरअसल ये बेहद गंभीर मामला है क्योंकि अगर पुलिसवाले ही लुटेरे और किडनैपर बन जाएंगे तो जनता विश्वास किस पर करेगी।

सोर्स - आज तक 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH