हिस्ट्रीशीटर महिला मित्र ने कराई थी पत्रकार की हत्या , मुख्य आरोपी फरार और दो सहयोगी गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 06-01-2021 8:06:53 PM
Anil Tamboli
हिस्ट्रीशीटर महिला मित्र ने कराई थी पत्रकार की हत्या , मुख्य आरोपी फरार और दो सहयोगी गिरफ्तार ,,
कानपुर 06 जनवरी 2021 - पत्रकार की हत्या उसकी उसकी महिला मित्र ने कराई थी। इस बात का खुलासा करते हुए एसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। 

घटना बर्रा थाना क्षेत्र के सीटीआई चौराहा के पास स्थित नहर पटरी की है। रेल बाजार थाना मोहल्ला निवासी पत्रकार आशू यादव का शव उसकी कार में मिला था। पत्रकार की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा था। घटनास्थल का डीआईजी ने भी निरीक्षण किया था।

आशु यादव की हत्या का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से बर्रा पुलिस ने हत्या आरोपियों के नजदीक पहुंची। हत्या में शामिल किशन वर्मा व सचिन वर्मा निवासीगण जूही लाल कॉलोनी थाना किदवई नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में हिस्ट्रीशीटर दीपिका शुक्ला निवासी थाना क्षेत्र शिवली कानपुर देहात और उसका प्रेमी डकैती विथ मर्डर में आजीवन सजायाफ्ता अमित गुप्ता मुख्य आरोपी हैं।

घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जेल में अमित गुप्ता और दीपिका शुक्ला का तथाकथित पति अवनीश शर्मा का परिचय हुआ था। अवनीश शर्मा के कहने पर ही दीपिका अमित गुप्ता के घर रहने लगी। अमित गुप्ता को दीपिका और आशू की नजदीकी अच्छी नहीं लगी। उसने किशन और सचिन के सहयोग से घटना को अंजाम दिया। 

अमित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और विगत एक जनवरी की रात फोन करके उसने आशू यादव को बुलाया। शराब पिलाकर उसे नशे में कर दिया। फिर मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दीपिका ने आशू यादव के पहने सोने के आभूषण भी उतार लिया। उन्होंने बताया कि दीपिका और अमित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थी। 

डीआईजी ने खुलासा करने वाली टीम को ₹25000 का इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने में बर्रा थाना के साथ नौबस्ता और रेल बाजार थाना पुलिस की भी अहम भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH