निर्भया के गुनाहगारों की तरह कुछ और दोषी फाँसी पर चढ़ने को तैयार , क्योंकि निर्भया काण्ड फिर से दोहराया गया ,,

उत्तर प्रदेश , 06-01-2021 6:59:34 PM
Anil Tamboli
निर्भया के गुनाहगारों की तरह कुछ और दोषी फाँसी पर चढ़ने को तैयार , क्योंकि निर्भया काण्ड फिर से दोहराया गया ,,
बदायू 06 जनवरी 2020 - उत्तरप्रदेश के बदायू में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने का मामला सामने आया है। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायां फेफड़ा भी वजनदार प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

महिला की मौत की वजह अधिक रक्तस्राव व सदमा लगने से होना सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महंत समेत उसके एक चेले व ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

मानवीयता को झकझोरने वाली यह सनसनीखेज वारदात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की महिला पास के गांव स्थित एक मंदिर पर रोजाना की तरह रविवार को भी गई थी। 

मुकदमे के मुताबिक देर रात मंदिर का महंत अपनी बोलेरो से उसका शव घर के दरवाजे पर फेंककर चला गया। बताया जाता है कि इससे पहले आरोपी महंत उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए चंदौसी भी ले गया था। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया लेकिन उघैती के थानेदार रावेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों की फरियाद सुनना तो दूर घटनास्थल का मौका मुआयना तक नहीं किया। 

सोमवार की दोपहर 18 घंटे बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर घाव थे। काफी खून भी निकल गया था। रिपोर्ट में कोई लोहे की रॉड या सब्बल गुप्तांग में डाले जाने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख अफसर हैरत में हैं। 

आरोपी बाबा सत्यनारायण, उसका चेला वेदराम व ड्राइवर जसपाल को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH