ड्रग्स के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , 70 करोड़ के MDMA ड्रग्स के साथ 05 गिरफ्तार ,,

मध्य प्रदेश , 06-01-2021 11:14:41 AM
Anil Tamboli
ड्रग्स के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , 70 करोड़ के MDMA ड्रग्स के साथ 05 गिरफ्तार ,,
इन्दौर 06 जनवरी 2021 - इन्दौर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम ड्रग्स मामले में देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। गिरफ्त में आए 5 आरोपियों से 70 करोड़ रुपए की 70 किलो MDMA ड्रग्स बरामद की है आरोपीयो के पास से 13 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। 

आरोपी तेलंगाना और मप्र के रहने वाले हैं। आरोपी ड्रग्स की खेप देने और टोकन मनी लेने के लिए एकत्रित हुए थे। आरोपियों की माने तो वे ट्रेन, प्लेन, बस, ट्रक ट्रांसपोर्ट और निजी कार हर प्रकार से ड्रग्स लाते थे। ये इतने शातिर थे कि ट्रांसपोर्ट से ड्रग्स भेजते समय वे पैकेट में मुर्गी दाना पाउडर या बीमारियों के वैक्सीन का पाउडर बताते थे। 

एडीजी योगेश देशमुख के अनुसार इंदौर पुलिस ने अब तक अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए MDMA, ब्राउन शुगर, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कई सदस्यों को पकड़ा है। पूछताछ में कई अहम जानकारियों मिली थीं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हैदराबाद के कुछ तस्कर इंदौर और देवास के रहने वाले स्थानीय एजेंट्स और ड्रग्स पैडलरों के जरिए बड़ी मात्रा में मप्र में MDMA की तस्करी करने वाले हैं। पुलिस के अनुसार MDMA ड्रग्स को लेकर यह देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

मुखबिर ने बताया था कि नायता मुण्डला सनावदिया के पास की सड़क किनारे पहाड़ी के पास नशे के कुछ सौदागर एकत्रित हुए हैं, जिस पर एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 5 संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया तो ये यहां खड़े चार पहिया वाहन में सवार होकर भागने लगे। इस पर टीम ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और 5 लोगों को हिरासत में लिया। 

पकड़ में आए आरोपियों ने अपना नाम दिनेश अग्रवाल पिता नारायण लाल जी अग्रवाल पता निशदिन औरा ब्लॉक बी 406 बी बालाजी हाइट महालक्ष्मी नगर इंदौर , अक्षय अग्रवाल उर्फ चीकू पिता दिनेश अग्रवाल निवासी 19 होराइजन सिटी थाना लसूडिया इंदौर , चिमन अग्रवाल पिता मदन लाल निवासी 38 ए प्रेम कॉलोनी स्टेशन रोड मंदसौर , वेदप्रकाश व्यास पिता स्व. बिहारी लाल निवासी 2/4 299 जलवायु विहार तिरूमलगिरी हैदराबाद और मांगी बैंकटेश पिता मांगी मारा निवासी प्रकाशम पंतुलू उषामुल्लापुड़ी जेटीमेडला हैदराबाद बताया। 

पुलिस ने पकड़ में आए तस्करों सहित वाहन की तलाशी ली तो इनके पास से 70 किलो MDMA ड्रग्स मिली। जिसकी बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपए है। इसके अलावा इनके पास से 13 लाख 3650 नकद बरामद हुए। इसके अलावा 02 चार पहिया वाहन और 08 मोबाइल भी कब्जे में लिए।

ड्रग्स के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , 70 करोड़ के MDMA ड्रग्स के साथ 05 गिरफ्तार ,,
ड्रग्स के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , 70 करोड़ के MDMA ड्रग्स के साथ 05 गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH