रुपये निकालने मुर्दा पहुँचा बैंक , तीन घण्टे तक मुर्दा रहा बैंक में , फिर हुआ ऐसा की मुर्दा चला गया वापस ,,

बिहार , 06-01-2021 10:41:03 AM
Anil Tamboli
रुपये निकालने मुर्दा पहुँचा बैंक , तीन घण्टे तक मुर्दा रहा बैंक में , फिर हुआ ऐसा की मुर्दा चला गया वापस ,,
पटना 06 जनवरी 2021 -  बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां मुर्दा यानी मरा हुआ शख्स अपना पैसा लेने के लिए बैंक पहुंच गया. बैंक में उसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए. ये बात जानकर आप भी हैरान हो रहे होंगे, मगर उस बैंक में ऐसा ही हुआ।

 दरअसल यह अजीब मामला पटना सिटी से सटे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिगरियावां का है. जहां केनरा बैंक की शाखा है. हुआ यूं कि सिगरियावां गांव के निवासी 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई. मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने बैंक जाकर उसके खाते के पैसे बैंक स्टाफ से मांगे लेकिन बैंक मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर ग्रामीण महेश यादव की लाश लेकर बैंक जा पहुंचे और लाश को बैंक के अंदर ले जाकर रख दिया. ये मंजर देखकर बैंक के कर्मचारी भी हैरान परेशान थे. लगभग तीन घंटे तक महेश की लाश बैंक में पड़ी रही. लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. लिहाजा बैंक मैनेजर ने अपनी जेब से दस हजार रुपये देकर मामले को शांत कराया।

पैसे मिल जाने पर ग्रामीण मृतक महेश यादव की लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. दरअसल, महेश की शादी नहीं हुई थी और उसका आगे पीछे भी कोई नहीं था. उसके बैंक खाते में एक लाख अठारह हजार रुपये थे. लेकिन बैंक खाते में उसका कोई नॉमिनी नहीं था. यहां तक कि उसकी KYC भी जमा नहीं हुई थी. इस कारण बैंक ने उसका पैसा देने से इनकार कर दिया था।
रुपये निकालने मुर्दा पहुँचा बैंक , तीन घण्टे तक मुर्दा रहा बैंक में , फिर हुआ ऐसा की मुर्दा चला गया वापस ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH