एक तरफा प्यार को नजर अंदाज करने पर छात्र ने की ऐसी हरकत जिससे शिक्षिका की दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई ,,

उत्तर प्रदेश , 06-01-2021 12:30:40 AM
Anil Tamboli
एक तरफा प्यार को नजर अंदाज करने पर छात्र ने की ऐसी हरकत जिससे शिक्षिका की दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई ,,
आगरा 05 जनवरी 2021 - आगरा शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर मोबाईल नंबर और फोटो एडिट करके भी डाल दिया इतना ही नही इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं और मोबाइल नंबर एक पॉर्न वेबसाइट पर भी डाल दिया। 

जिसके बाद शिक्षिका के मोबाईल पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए। शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। दो महीने से उनके मोबाइल पर अंजान लोगों के कॉल आ रहे थे। लोग उनसे अश्लील बात करते थे। उनके बारे में गलत-गलत बोलते थे। इस पर शिक्षिका परेशान हो गईं, वह तनाव में रहने लगीं। 

जिसके बाद शिक्षिका ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश किए गए। साइबर सेल को पता चला कि शिक्षिका का मोबाइल नंबर और फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला गया था। इसके साथ एक पॉर्न वेबसाइट पर भी नंबर दिया गया। उन्हें एस्कार्ट सर्विस के लिए बताकर 1500 रुपये रेट भी लिखा गया था। इस कारण लोग कॉल कर रहे थे।

पुलिस ने फेसबुक से आईडी बनाने वाले की जानकारी मांगी। इसमें बालूगंज के एक 17 वर्षीय किशोर के बारे में पता चला। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। किशोर 11वीं का छात्र है। पहले शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। दो महीने ट्यूशन पढ़ने के बाद छोड़ दिया था। इस दौरान शिक्षिका का मोबाइल नंबर ले लिया था। उनकी फेसबुक से फोटो लेने के बाद अपने रिश्तेदार लाला ठाकुर की मदद से एडिट कर दिया। 

इसके बाद फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाल दिया। वहीं पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि छात्र शिक्षिका के प्रति आकर्षित होने लगा था। वह पहले उनके स्कूल में ही पढ़ता था। मगर, बाद में स्कूल छोड़ दिया। स्कूल छूटने पर शिक्षिका से पढ़ने की कोशिश की। इसलिए ट्यूशन लगा लिया। शिक्षिका दोगुनी उम्र की थी। इसके बावजूद वह उनके प्रति आकर्षित था। शिक्षिका ने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया। इस पर वो ट्यूशन छोड़कर चला गया। बाद में उनके नंबर और फोटो का गलत प्रयोग किया। बेटे की गलती पर परिजन भी माफी मांग रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH