सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी , हादसे में तीन मजदूरों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी ,,

मध्य प्रदेश , 05-01-2021 11:09:33 PM
Anil Tamboli
सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी , हादसे में तीन मजदूरों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी ,,
शहपुरा 05 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के शाहपुरा जिले के तहसील मुख्यालय शहपुरा से जबलपुर मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम लोहे की सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सरियोंं के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मामला शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बरखेड़ा में अपना स्टोर बनाया गया है।

यहां से ट्रैक्टर में सरिया भरकर अमठेरा में बन रही पुलिया के लिए लाया जा रहा था। कुछ दूर में ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरिया के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। बताया गया कि दुर्घटना में देवेंद्र पिता कोमल मरावी उम्र 23 निवासी दुर्गा नगर जबलपुर ,संतोष पिता हेमराज गोंड 25 वर्ष निवासी बम्हनोद जिला सागर व कृष्णा पिता गणेश सिंह 20 वर्ष निवासी धिरवन कला शहपुरा जिला डिंडौरी की मौत हुई है। तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया जा रहा है।

बताया गया कि मोड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई । सरिया के ऊपर मजदूर बैठे हुए थे। मजदूरों के ऊपर ही सरिया दबने से सभी की मौत हो गई।लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी हालत बहुत खराब होने के चलते कुछ ही समय में सभी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। बताया गया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण का ठेका लिया गया है और बडखेरा में अपना बड़ा स्टोर बनाया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ी मात्रा में सरिया लोड थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होना भी बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH