महिला आरक्षक हुई शारीरिक शोषण का शिकार , शादी का झाँसा दे कर बैंक मैनेजर ने बनाये शारिरिक संबंध ,,

बिहार , 05-01-2021 10:29:19 PM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक हुई शारीरिक शोषण का शिकार , शादी का झाँसा दे कर बैंक मैनेजर ने बनाये शारिरिक संबंध ,,
खगड़िया 05 जनवरी 2021 - जिस वर्दीधारी पुलिस पर समाज के पीड़ित और शोषित लोगों को इंसाफ दिलाने का जिम्मा होता है, वही आज शोषण का शिकार होकर इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रही है. मामला बिहार के खगड़िया का है जहां एक अविवाहित महिला पुलिस आरक्षक ने जिले के एक बैंक शाखा प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का गम्भीर आरोप लगाया है. चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित महिला सिपाही का कहना है कि जिले के सन्हौली दक्षिणी बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अमित कुमार ने तीन साल तक उसका यौन शोषण किया और अब दूसरी लड़की से सगाई करके शादी करने वाला है. पीड़िता का कहना है कि आज से तीन साल पहले उन दोनों के बीच फेसबुक के जरिये प्यार हुआ. धीरे-धीरे दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास इतना बढ़ गया कि दोनों शादी के लिए तैयार हो गए।

दो अलग-अलग जिलों में नौकरी करने बाद भी वह खगड़िया छुट्टी लेकर आती थी और बैंक प्रबंधक उसे पत्नी के रूप में अपने घर पर रखता था. इसी बीच उसने दूसरी लड़की से इंगेजमेंट कर ली. अब अमित कहता है कि वह उससे शादी नहीं करेगा बल्कि दूसरी लड़की से शादी कर रहा है. पीड़िता की मानें तो अमित ने उसकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया. इन सब के बीच चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस मामले में एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता महिला, पुलिसकर्मी है जो दूसरे जिले में पदस्थ है. उसके आवेदन पर बैंक प्रबंधक अमित कुमार पर केस दर्ज हुआ है. पीड़िता ने बैंक प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस अनुसंधान में भी यह बातें सामने आई हैं कि आरोपी मैनेजर जिस किराए के मकान पर रहता है, वहां पर पीड़िता को अपनी पत्नी बताकर दो साल से रखा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH