इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर सहित पाँच पुलिसकर्मी निलंबित , सभी के खिलाफ केस भी दर्ज , लॉक डाउन में किया था यह कार्य ,,

उत्तर प्रदेश , 04-01-2021 6:03:34 PM
Anil Tamboli
इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर सहित पाँच पुलिसकर्मी निलंबित , सभी के खिलाफ केस भी दर्ज , लॉक डाउन में किया था यह कार्य ,,
भदोही 04 जनवरी 2021 - उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे वाहन के मालिक समेत तीन लोगों को मानव तस्करी का आरोप लगाकर गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले साल अगस्त में लॉकडाउन के दौरान एक ट्रक 42 प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहा था. रास्ते में कोइरौना थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर संजय राय और उनके सहयोगियों ने उस ट्रक को रोक लिया और सभी मजदूरों को उतारकर ट्रक मालिक चंदन सुभाष चौहान, ट्रक चालक तथा क्लीनर के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर चालक और क्लीनर को जेल भेज दिया था।

एस पी ने आगे बताया कि पुलिस की इस कार्यवाही के खिलाफ ट्रक मालिक चन्दन सुभाष चौहान ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. अदालत ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत मानते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी) को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक ने इसकी विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोटोकॉल) अनुराग दर्शन को सौंपी थी. जांच में इसे मानव तस्करी नहीं मानते हुए इसमें लिप्त पांच पुलिस कर्मियों को दोषी पाते हुए अपनी रिपोर्ट दी है।

महानिदेशक के आदेश पर तत्कालीन निरीक्षक संजय राय और वर्तमान में तैनात सब इंस्पेक्टर राम आशीष बिन्द, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, विष्णु सरोज और प्रदीप कुमार के खिलाफ शनिवार देर शाम कोइरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन सभी को निलम्बित कर दिया गया है. इसके अलावा उपनिरीक्षक नेमतुल्लाह और हेड कांस्टेबल आद्या प्रसाद यादव को भी विवेचना में लापरवाही बरतते हुए प्रभावी साक्ष्य संकलन ना करने, शिथिलता और उदासीनता बरतकर पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH