शमसान घाट हादसा मृतकों की संख्या 25 पहुँची , दो महीने पहले हुआ था निर्माण , कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ,,

उत्तर प्रदेश , 04-01-2021 6:06:17 AM
Anil Tamboli
शमसान घाट हादसा मृतकों की संख्या 25 पहुँची , दो महीने पहले हुआ था निर्माण , कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ,,
गाजियाबाद 04 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर कस्बे में रविवार दोपहर एक श्मशान में एक आश्रय की छत गिरने से मृतको संख्‍या बढ़कर 25 हो गई है। करीब 20 से अधिक लोग घायल हैं। लोगों की पहचान अभी भी की जा रही है। मौके पर अभी भी हालात खराब बने हुए हैं। 

बचाव और राहत कार्यों के संचालन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। गाजियाबाद के मुरादनगर में अंत्येष्टि स्थल की छत रविवार को भरभराकर गिर गई। इसमें अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 25 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना के बारे में रिपोर्ट तलब की है। प्राथमिक जांच में निर्माण में बेहद घटिया सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई है। 

नगरपालिका ने दो माह पहले ही इसका निर्माण कराया था। उधर थाना मुरादनगर में नगर पालिका ईओ (अधिशासी अधिकारी) निहारिका सिह, जेई (अवर अभियंता) चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और निर्माण करने वाले ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निर्माण करने वाले अज्ञात कर्मचारी व मजदूरों को भी आरोपित बनाया गया है। आज सुबह यहां छत पर गिरने से उस समय हड़कंप मच गया जब कई लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए कब्रिस्तान आए थे। मलबे के नीचे फंसे कई लोगों को बचाया गया और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दयानंद कॉलोनी निवासी एक दयाराम का अंतिम संस्कार करने के लिए 100 से अधिक रिश्तेदार और स्थानीय लोग श्मशान में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति, रक्षा मंत्री ने किया दुख प्रकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में छत गिरने की घटना बहुत दुखद है। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोग जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता के लिए काम कर रहा है।
शमसान घाट हादसा मृतकों की संख्या 25 पहुँची , दो महीने पहले हुआ था निर्माण , कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ,,
शमसान घाट हादसा मृतकों की संख्या 25 पहुँची , दो महीने पहले हुआ था निर्माण , कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH