कोरबा का यह इलाका कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , कलेक्टर किरण कौशल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ , 03-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
कोरबा 03 जून 2020 - कोरबा शहर स्थित ईतवारी बाजार के पास सत्कार होटल को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। सत्कार होटल में क्वाराइन्टेन किये गये एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद सत्कार होटल तथा आसपास के 20 मीटर की परिधि को कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बताया कि यह कंटेनमेंट जोन रहवासी क्षेत्र नहीं है। इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति निवासरत नहीं है। इस क्षेत्र में केवल व्यवसायिक दुकानें संचालित थी जिन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि सत्कार होटल क्वारेंटाइन सेंटर ईतवारी बाजार कोरबा में क्वारेंटाइन किये गये समस्त लोगों सहित होटल स्टाफ को भी होटल में ही निवास करने के निर्देश दिए गये हैं तथा बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 के ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी व्यक्तियों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। आपात स्थिति में उक्त क्षेत्र से किसी व्यक्ति के आने-जाने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं मेडिकल टीम की सलाह से निर्णय लिया जायेगा।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार