कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बरद्वार का पूरा सीमा सील , 25 लोगों के लिए गए सेम्पल , स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात
छत्तीसगढ़ , 03-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
करगीरोड कोटा 03 जून 2020 - करगीरोड कोटा के बरद्वार से एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन के साथ ही स्थानीय पंचायत भी सक्रिय हो गया है । प्रशासन ने पूरे गांव को सील करते हुए 25 ऐसे लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा है जिनका कोरोना संक्रमित के प्लाट में आना जाना था । गांव के ये लोग संक्रमित मरीज के यहां मजदूरी करने जाते थे ।
जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति हरियाणा की तरफ का रहने वाला है और बरद्वार एवं टाडा की सीमा पर उसका प्लाट और खेत है संक्रमित के यहां बरद्वार के काफी लोग मजदूरी करने जाते थे । प्रसासन ने 25 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो प्लाट में रोजाना काम के लिए जाते थे । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेज दिया है ।
गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय पंचायत ने जागरूकता दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीनों की बैठक आयोजित कर फैसला लिया की सभी लोगों के घरों में जाकर उन्हें 14 दिन होम आईसोलेशन में ही रहने की समझाईश दी जाएगी और इस नियम का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा । इसके अलावा गांव में भी लोगों को मास्क लगाने तथा सेनेटाईज के उपयोग के बारे में बतया जाए ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार