नए साल पर कलेक्टर का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश , अतिक्रमण होने से पटवारी एवं राजस्व अधिकारी होंगे जिम्मेदार ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नए साल पर कलेक्टर का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश , अतिक्रमण होने से पटवारी एवं राजस्व अधिकारी होंगे जिम्मेदार ,,
रायपुर 02 जनवरी 2021 - रायपुर कलेक्टर डा. एस. भारतीदासन ने विभागीय अधिकारियों से लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय में ही करने के निर्देश दिए हैं। ताकि शासकीय कार्यों से आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। नववर्ष के पहले दिन कलेक्टर ने लगभग सभी पुराने प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण और मुआवजा तथा रकबा संशोधन के प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लेने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि नकल शाखा में भीड़ नहीं होना चाहिए, निर्धारित समय में लोगों को नकल मिल जाना चाहिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने कहा। कलेक्टर ने मंत्रियों, विधायकों तथा राज भवन से आए पत्रों एवं हाईकोर्ट के प्रकरणों पर प्रमुखता से कर्यवाही कर संबंधितों को सूचित करने कहा है।

उन्होंने जन चैपाल के लंबित प्रकरणों के बारे में अधिकारियों को निर्देंशित किया कि अगले सप्ताह तक सभी प्रकरणों में आवश्यक रूप से कार्यवाही हो जाना चाहिए। इसके साथ ही लोक सेवा गारंटी के प्रकरण भी निर्धारित समय सीमा में ही निराकृत करने कहा।

कलेक्टर ने धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार धान खरीदी एवं उठाव पर चर्चा करते हुये कहा कि कोई भी धान खरीदी केंद्र बंद नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं भी अतिक्रमण होने से पटवारी एवं राजस्व अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा अतिक्रमण के प्रकरणों को शक्ति से निपटाना है। उसे हतोत्साहित करना है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को सूचीबद्ध कर बेदखल कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को अवैध प्लाटिंग पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शहरी स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी ली तथा कोविड- 19 की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुये आगामी समय में वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयारी करने निर्देंशित किए।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH