छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला , सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल ,,

सूरजपुर , 01-01-2021 10:24:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला , सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल ,,
सूरजपुर 01 जनवरी 2021 - 31 दिसम्बर की रात्रि में झिलमिली थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 दिसम्बर को अपनी बुआ के घर से पैतृक घर जिला कोरिया जा रही थी तभी शाम 4.00 बजे ग्राम पीढ़ा में 2 अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आए और मारपीट करते हुए मोटर सायकल में जबरन बैठाकर पर्री के एक टूटा-फुटा घर में ले गए और जबरन अनाचार किए, इसके बाद दोनों के द्वारा अपने साथियों को बुलाया गया, जो 3 व्यक्ति वहां पहुंचे जिन्होंने भी जबरन अनाचार किया। 

पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 556/20 धारा 341, 323, 342, 365, 376(2)(घ) भादवि, पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सूरजपुर ने घटना की जानकारी से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराया जिस पर उन्होंने सीएसपी व कोतवाली पुलिस को तत्काल मौके प़र रवाना किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के नेतृत्व में थाना सूरजपुर, विश्रामपुर व जयनगर के पुलिस टीम को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पीडिता ने एक व्यक्ति का नाम विकास बताई थी एवं घटना को अजाम देकर आरोपियों के भागने के बाद 3 लड़कों के द्वारा घटना स्थल से कुछ दूरी पर पहुंचकर पीड़िता को देखकर मदद करते हुए उसे बस स्टैण्ड तक पहुचाने की भी जानकारी पीड़िता ने बताया जिसके बारे में पतासाजी करने पर मदद करने वाले तीनों लकड़ों तक पुलिस टीम पहुंची जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पीडिता के साथ आरोपी पृथ्वी देवांगन को मौके पर देखा गया था। पुलिस ने पृथ्वी देवांगन तथा विकास कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों अपने साथी प्रमोद विश्वकर्मा व 2 अपचारी बालक के साथ घटना को अंजाम देना बताया।

जाँच में पाया गया कि 01 अपचारी बालक पृथ्वी देवांगन के साथ अपने मोटर सायकल में पीड़िता के साथ मारपीट कर जबरन वाहन में बैठाकर ले गए थे। मामले में आरोपियों की शिनाख्ती कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई जो पीडिता ने सभी की पहचान कर इन्हीं पांचों के द्वारा घटना को अंजाम देना बताया है। 

घटना में प्रयुक्त स्येलेंडर प्लस मोटर सायकल जप्त कर अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा पिता मनोज विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष ग्राम पतरापारा, थाना सूरजपुर, पृथ्वी देवांगन पिता पवन देवांगन उम्र 19 वर्ष ग्राम पर्री, थाना सूरजपुर, विकास कुशवाहा पिता महेन्द्र कुशवाहा उम्र 19 वर्ष , ग्राम पर्री, थाना सूरजपुर एवं 2 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना सूरजपुर के एसआई हिम्मत सिंह, बी.डी.यादव, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एएसआई गजपति मिरे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, मोहम्मद तालीब शेख, आनंद सिंह, बिसुनदेव पैकरा, आरक्षक अकरम मोहम्मद, रामकुमार नायक, शिवकुमार, संजय मिंज, राजीव गवेल, रावेन्द्र पाल, दरश देवांगन, सुरेश साहू, प्रेमसागर साहू व कैलाश यादव ने सराहनीय भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला , सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH