दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद निलंबित एस डी ओ ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद निलंबित एस डी ओ ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी ,,
सोनीपत 01 जनवरी 2021 - हरियाणा के सोनीपत जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोपी पानीपत रिफाइनरी के निलंबित एसडीओ शिवभारत का शव बैरक में पंखे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि एसडीओ ने आत्महत्या की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक शिवभारत ने बुधवार देर शाम बैरक में जमीन पर बाल्टी रखकर पंखे से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली. कारागार प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा. शिवभारत को पुलिस ने इसी साल 12 अक्टूबर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ पानीपत के गांव मतलौडा के सरपंच अशोक ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था. सरपंच अशोक की बेटी की शादी 2018 में शिवभारत से हुई थी।

बता दें की 10 अक्तूबर की देर रात मृतक शिवभारत की पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका मिला था. इसके बाद उसके परिजनों ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था. परिजनों का आरोप था कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे. पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले की जांच कर रहे कोर्ट कॉम्पलेक्स के चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जिला कारागार से सूचना मिली थी कि एक बंदी ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी जांच कर रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक शिवभारत पानीपत की रिफाइनरी में बतौर एसडीओ के पद पर तैनात था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH