वन मंत्री के आदेश के बाद वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही , 04 चार आरा मिल में दबिस दे कर किया ,,

धमतरी , 01-01-2021 4:42:12 AM
Anil Tamboli
वन मंत्री के आदेश के बाद वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही , 04 चार आरा मिल में दबिस दे कर किया ,,
धमतरी 31 दिसम्बर 2020 - वन मंत्री के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी की कटाई व परिवहन सहित वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत् अभियान जारी है। इस तारतम्य में वन विभाग की टीम द्वारा गत दिवस 30 दिसम्बर को रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आज सुबह धमतरी वनमण्डल के अंतर्गत 4 आरा मिलों में दबिश दी गई और वहां 493 नग अर्जुन लट्ठा तथा 6 हजार 717 नग अर्जुन लकड़ी के चिरान जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा जप्त किए गए उक्त लकड़ी का मूल्य लगभग 6 लाख रूपए आंका गया है। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के निर्देशानुसार वनमण्डलाधिकारी धमतरी सुश्री सतोविसा समाजदार के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम रींवागहन, कोसमर्रा तथा कचना में संचालित 4 अलग-अलग आरा मिलों में आकस्मिक दबिश दी गई। 

इनके द्वारा वन परिक्षेत्र धमतरी के ग्राम रींवागहन में चेतनराम साहू के आरा मिल में छापामार कार्रवाई के दौरान 38 नग अर्जुन लट्ठा तथा एक हजार 278 नग अर्जुन लकड़ी के चिरान की जप्ती की गई। इसी तरह तहसील कुरूद के अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा में महेश कुमार साहू द्वारा संचालित आरा मिल में 359 नग अर्जुन लट्ठा तथा एक हजार 24 नग अर्जुन के चिरान तथा वेदप्रकाश साहू के आरा मिल में 20 नग अर्जुन लट्ठा और 50 नग अर्जुन के चिरान जप्त किए गए। इसके अलावा तहसील कुरूद के अंतर्गत ही ग्राम कचना में पूजा शुक्ला पति अनिल शुक्ला द्वारा संचालित आरा मिल में 76 नग अर्जुन लट्ठा और 4 हजार 365 नग अर्जुन चिरान की जप्ती की कार्रवाई की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH