धान खरीदी में सही व्यवस्था नही किए जाने पर इन 04 केंद्र प्रभारियों को देना होगा स्पष्टीकरण ,,
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चांपा 31 दिसंबर 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान खरदी सुचारू रूप से करने के लिए सतत निगरानी व निरीक्षण के निर्देश सभी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाए चन्द्रशेखर जायसवाल, सहकरिकता विस्तार अधिकारी आर के नायक , ए के सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से उपार्जन केन्द्र छपोरा, घोघरी, कैथा, जवाली, डभरा, देवरघटा, कोटमी, बघौद, किरारी, कांसा, फरसवानी और पुटीडीह का संयुक्त निरीक्षण किया।
उप पंजीयक सहकारी संस्थाए से जारी प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र डभरा, किरारी, फरसवानी और बघौद में राज्य सरकार के निर्देशानुसार खरीदी व्यवस्था नही किए जाने पर संबंधित खरीदी प्रभारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
















