राजधानी रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , मेडिकल संचालक , एम आर सहित चार गिरफ्तार ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , मेडिकल संचालक , एम आर सहित चार गिरफ्तार ,,
रायपुर 31 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के मौदहापारा पुलिस ने 500 नग कफ सिरप के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक सिरप के संबंध में पूछताछ करने पर सुरेश जायसवाल द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत पहाड़ी चौक स्थित मां दुर्गा मेड़िकल स्टोर से कफ सिरप को क्रय कर लाना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा पहाड़ी चैक गुढ़ियारी स्थित मां दुर्गा मेड़िकल स्टोर में जाकर मेडिकल स्टोर के संचालक हरीश साहू से कफ सिरप रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोल मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगा तथा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप रखने/बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका एवं उसके कब्जे से भी कफ सिरप बरामद किया गया। 

हरीश साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अशोक नगर गुढ़ियारी निवासी कुंजी लाल ठाकरे से कफ सिरप क्रय करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा कुंजी लाल ठाकरे को पकड़कर पूछताछ करने पर कुंजी लाल ठाकरे द्वारा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को हलवाई लाईन मौदहापारा निवासी दीपक खण्डेलवाल से क्रय कर हरीश साहू के पास विक्रय करना बताया गया। 

टीम द्वारा दीपक खण्डेलवाल को पकड़कर पूछताछ करने पर बताया कि वह पेशे से एम.आर. है एवं टीम द्वारा उसके कब्जे से भी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद किया गया। प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खरीदी/बिक्री करने के संबंध में दीपक खण्डेलवाल द्वारा भी किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी हरीश साहू, कुंजी लाल ठाकरे, सुरेश जायसवाल एवं दीपक खण्डेलवाल को पकड़कर इनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 500 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप (कोडिन फाॅस्फेट) जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मौदहापारा के सुपुर्द किया गया। 

आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य कारोबारियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी 01. आरोपी हरीश साहू है पहाड़ी चौक गुढ़ियारी स्थित मां दुर्गा मेड़िकल स्टोर का संचालक। 02. कुंजी लाल ठाकरे पिता फूलचंद ठाकरे उम्र 33 साल निवासी अशोक नगर गुढियारी रायपुर। 03. सुरेश जायसवाल पिता चैतराम जायसवाल उम्र 20 साल निवासी खमतराई बाजार पास खमतराई रायपुर। 04.आरोपी दीपक खण्डेलवाल है पेशे से एम.आर.- निवासी हलवाई लाईन के सामने रामसागर पारा मौदहापारा रायपुर।

राजधानी रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , मेडिकल संचालक , एम आर सहित चार गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH