बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही बस पलटी , दो यात्रियो की मौके पर मौत और ,,

मध्य प्रदेश , 29-12-2020 5:28:54 PM
Anil Tamboli
बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही बस पलटी , दो यात्रियो की मौके पर मौत और ,,
शहडोल 29 दिसम्बर 2020 - बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही कृष्णा बस सर्विस ग्राम टेटका के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है वह अन्य छह गंभीर बताए जा रहे हैं जिन्हें शहडोल जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। 

मृतकों के नाम पुष्पा केवट पति मेहतर केवट 27 वर्ष निवासी मुंगेली, आदित्य यादव पिता अजय यादव 7 माह निवासी मेघापारा, जिला बिलासपुर है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार अपने दल बल के साथ मौके पर घटना की सूचना लगते ही पहुंच गए थे। घटनास्थल पर एसडीएम एसडीओपी एवं जयसिंहनगर स्वास्थ्य अमला भी मौके पर पहुंच गया है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। छह गंभीर हैं जिन्हें शहडोल रिफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इलाहाबाद मजदूर लेकर जा रही थी।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार व उनकी टीम ने मानवता की मिसाल पेश की है, घटना की सूचना लगते ही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को शहडोल के लिए रवाना किया एवं उन मजदूरों को पुलिस ने मौके पर ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था कर रखी है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर बस में सवार मजदूर को चाय नाश्ते की व्यवस्था जयसिंहनगर पुलिस ने मौके पर ही करवा दी है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH