छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 03 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल , सगाई समारोह से लौट रहे थे लोग ,,

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 03 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल , सगाई समारोह से लौट रहे थे लोग ,,
राजनांदगांव 27 दिसम्बर 2020 - राजनांदगांव जिले के छुरिया-चिचोला मार्ग पर हुए सडक़ हादसे में ट्रेक्टर में सवार एक ही परिवार के दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल 5 लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया है। जबकि लगभग दो दर्जन लोगो का स्थानीय हॉस्पिटल में अब भी ईलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक चिचोला से छुरिया मार्ग में स्थित बापूटोला-लालूटोला के पास सगाई कार्यक्रम से लौट रहे एक ट्रेक्टर को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया , टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर सीधे एक गड्ढे में जा गिरी। 

ट्रक की जोरदार टक्कर से ट्रेक्टर में सवार सभी लोग गिर गए जिसमें 18 साल की कीर्ति चौरे नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बुरी तरह से जख्मी होने के कारण घायलों को राजनांदगांव रिफर किया गया लेकिन राजनांदगांव पहुंचने से पहले दो और महिलाओ ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है की डोंगरगढ़ के समीप मेढ़ा गांव में सगाई समारोह में शामिल होकर छुरिया से सटे बोईरडीह के कंवर परिवार के लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया , ट्रेक्टर में कुल 35 लोग सवार थे जिसमें सभी महिलाएं और छोटी बच्चियां शामिल थी। इस संबंध में डोंगरगांव एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि तीन महिला की हादसे के चलते जान चली गई। जबकि पाँच से अधिक महिलाओं को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 03 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल , सगाई समारोह से लौट रहे थे लोग ,,
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 03 की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल , सगाई समारोह से लौट रहे थे लोग ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH