शादी की आठवी वर्षगाँठ पर पति ने पत्नी को दिया ऐसा तोहफा जिसकी चर्चा पूरे देश मे हो रही है ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी की आठवी वर्षगाँठ पर पति ने पत्नी को दिया ऐसा तोहफा जिसकी चर्चा पूरे देश मे हो रही है ,,
अजमेर 27 दिसम्बर 2020 - आपने प्रेम में पड़े जोड़ों को देखा होगा, जिसमें लड़का अपनी प्रेमिका से उसके लिए चांद-तारे तोड़कर लाने की बात करता है. कुछ ऐसा ही राजस्थान के एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. अजमेर के रहने वाले इस शख्स ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट में दिया है. अब इस शख्स की चर्चा जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम धर्मेंद्र अनिजा है. उसने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन उपहार में दी है. वहीं, धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी आठवीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का प्लान बनाया था।

तभी एकाएक दिमाग में आया कि क्यों न चांद पर जमीन खरीद कर गिफ्ट में दिया जाए. धर्मेंद्र ने कहा कि 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी. मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता था. हर कोई कार और ज्वैलरी जैसी सांसारिक चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था. इसलिए मैंने उसके लिए चांद पर जमीन खरीदी और पत्नी को गिफ्ट में दे दिया. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है. मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं।

धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी. जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है. उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के बाद प्रक्रिया पूरा होने में लगभग एक साल लग गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH