छालीवुड एक्टर संजय बत्रा की कहानी में आया ट्विस्ट , संजय ने पहले ही जताई थी इस बात की आशंका ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छालीवुड एक्टर संजय बत्रा की कहानी में आया ट्विस्ट , संजय ने पहले ही जताई थी इस बात की आशंका ,,
रायपुर 26 दिसंबर 2020 - मामला राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाने का है जँहा एक टीवी और फ़िल्म एक्टर के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत दर्ज करायी है।

एक्टर की पत्नी ने कबीर नगर थाने में अपनी शिकायत में कहा है कि, उसकी शादी एक्टर संजय बत्रा के साथ 16 जुलाई 2019 को रायपुर के आर्य मंदिर में हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में जाकर रहने लगे थे। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक शरीरिक संबंध बनाए और जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति संजय बत्रा ने गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगा, जिसके बाद वो जैसे-तैसे रायपुर आकर हीरापुर में रहने लगी। रायपुर आने के बाद भी एक्टर पति संजय बत्रा उसे फोन कर गाली गलौज और बदनाम करने की धमकी देता रहता था।

इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ हीरापुर वाले मकान में ही साथ रहने लगा था लेकिन यहां पर भी वो फिर से वहीं हरकत करने लगा।

पत्नी ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि 3 सितंबर को उसके पति ने अपने दोस्तों को उसके घर भेज कर गाली गलौज और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिलवाई थी। इस बात से आहत पीड़िता ने अब इस मामले में कबीर नगर थाने में पति और उसके दोस्तों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी एक्टर संजय बत्रा के खिलाफ 394, 323, 506, 377 के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रही है। फिलहाल आरोपी अभी फरार जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी एक्टर संजय बत्रा छत्तीसगढ़ी फिल्म , हिन्दी फिल्म , वेब सीरिज सहित कई टीवी सिरियल में काम कर चुका है और मूल रूप से रायपुर के हीरापुर का रहने वाला है।

रायपुर के कबीर नगर थाने में दर्ज यह एक केस अब हनीट्रैप जैसे मामले की शक्ल ले रहा है। पूरा मामला छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर संजय बत्रा से जुड़ा है। पिछले साल संजय बत्रा ने जिस महिला से शादी की थी, उसी ने संजय के खिलाफ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने, धमकाने और मारपीट करने की शिकायत की है। इस केस में नया मोड़ तब आया, जब संजय बत्रा की तरफ से यह कहा गया कि उन्हें पहले से ही इसी तरह फंसाए जाने की जानकारी थी और इस संबंध में साल 2019 और पिछले महीने उन्होंने रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी लिखित जानकारी दी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टर संजय बत्रा ने एक आवेदन पहले ही एसपी को सौंपा था। इसमें कहा गया था कि उसकी पत्नी कुछ लोगों के जरिए दो करोड़ रुपए की मांग कर रही है, रुपए नहीं दिए गए तो वो झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा सकती है।

एक्टर संजय बत्रा ने बताया कि उनकी इस शिकायत को लेकर क्या कार्रवाई की गई उन्हें नहीं बताया गया मगर अब पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH