गुरुजी हो गए ठगी का शिकार , युवक ने युवती बन कर लगाया ऐसा चुना की गुरुजी हो गए चारो खाने चित्त ,,

उत्तर प्रदेश , 27-12-2020 3:17:41 AM
Anil Tamboli
गुरुजी हो गए ठगी का शिकार , युवक ने युवती बन कर लगाया ऐसा चुना की गुरुजी हो गए चारो खाने चित्त ,,
अमरोहा 26 दिसम्बर 2020 - गुरुजी प्यार में धोखा खा बैठे , गुरुजी से प्रेमिका बन कर एक साल तक फोन पर राेमांटिक बात करने वाला पास ही के गांव का युवक निकला। साल भर से चल रहे ड्रामे में रोजाना घंटों बातें होती थी और जीने मरने की कसमें भी खाई जाती थी लेकिन जब भांडा फूटा तो हंगामा हो गया इस दौरान जम कर लात घूंसे भी चले और जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्ष समझौता करने के बाद खामोशी से घर वापस चले गए। 

अब तक का सबसे अनोखा मामला उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिलेे के अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। साल भर पहले मामले की शुरुआत हुई थी जब गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के प्राइवेट शिक्षक से युवती बन कर बात करता था। महीनों तक बात चलने के बाद गुरुजी भी अपना दिल दे बैठे। 

धीरे धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान दोनों में रोजाना घंटों प्यार की बातें होती और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई जाने लगी। मामला यहां तक पहुंच गया कि फोन का रिचार्ज भी गुरुजी ने ही कराना शुरू कर दिया। जबकि कई बार शॉपिंग के लिए भी पैसे उसके बताए खाते में ट्रांसफर कराए। 

शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी युवक ने गुरु जी को फोन किया और कहा कुछ देर बाद में आपके गांव आ रही हूं अजनबी प्रेमिका से मिलने की बात सुन कर गुरुजी भी मिलने को बेचैन हो गए और बताई गई जगह पर पहुंच गए। मौके पर जाकर फोन लगाया तो आरोपी युवक लड़की की आवाज में बात करता हुआ गन्ने के खेत से बाहर निकल आया। माजरा देख गुरुजी के होश उड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। 

इस दौरान दोनों ओर से लात घूंसे चले तो दोनों के समर्थक भी मौके पर आ गए। मौके पर आई पुलिस ने मामले को शांत कर दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। गांव के प्रधान आदि समझौता कराने के लिए थाने पहुंच गए और पुलिस से कोई कार्यवाही ना करने को गुहार लगाई। 

दोनों पक्ष समझौते के बाद अपने घर चले गए और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। थानाध्यक्ष अजीमनगर रविंद्र कुमार ने बताया कि फोन पर बात करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था। गांव के कुछ सम्मानित लोग आ गए और उन्होंने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH