प्रदेश में गहराया कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा , ब्रिटेन से रायपुर लौटे 40 में से 05 लोगो का नही चल पा रहा है पता ,,

रायपुर , 26-12-2020 6:13:03 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में गहराया कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा , ब्रिटेन से रायपुर लौटे 40 में से 05 लोगो का नही चल पा रहा है पता ,,
रायपुर 26 दिसम्बर 2020 - ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन ने पूरे विश्व के माथे पर शिकन पैदा कर दिया है। अब तक के रिसर्च के मुताबिक यह नया स्ट्रेन कोविड-19 से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है, इससे बचने के लिए पूरे विश्व में अलर्ट जारी किया गया है। ब्रिटेन से लौटने वालों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य जांच के साथ ही खुद को कम से कम 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लें, वहीं कहा गया है कि जानकारी छिपाने की कोशिश ना करें, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

राजधानी रायपुर में ब्रिटेन से करीब 40 लोगों के लौटने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास है, जिनमें से पाँच ऐसे हैं, जिन्होंने रायपुर लौटने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया है। विभाग इन्हें तलाशने की तमाम कोशिश करने की बात कह रहा है, लेकिन यह पाँच लोग नहीं मिल रहे हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़ गया है।

इन पांच लोगों में यदि कोरोना का नया स्ट्रेन एक्टिव हो गया, तो पूरे प्रदेश के लिए खतरा साबित हो सकता है, लिहाजा इनका मिलना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब इन पांचों लोगों की तलाश के लिए पुलिस को सभी नंबर सौंप दिए गए हैं। अब पुलिस इनकी पतासाजी करके स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देगा।

रायपुर सीएमएचओ मीरा बघेल ने पुलिस को नंबर दिए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कई लोग विदेश से लौट कर घूमने निकल गए हैं, अब इनके लौटने पर जांच कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH