अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान ,,
देश , 26-12-2020 11:09:19 AM
- अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान -
आगामी 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार में कुछ स्थानों पर घने कोहरे के चलते मध्यम से घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के लिए न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। इसके बाद उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
सोर्स - skymetweather.com














