छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , शुक्रवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 26-12-2020 3:55:38 AM
रायपुर 25 दिसंबर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को लेकर राहत की खबर है। प्रदेश में महीनों बाद जहां हजार से कम कोरोना मरीज मिले हैं, तो वहीं एक्टिव केस भी अब 15 हजार से कम हो गये हैं। प्रदेश मे शुक्रवार को 853 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि 1104 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मौत का आंकड़ा आज भी 10 रहा है। खास बात ये है कि आज पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
अगर जिले वार आंकड़ो पर नजर डाले तो रायपुर जिले में आज 155 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग से 84 , राजनांदगांव से 72 , बालोद से 32 , बेमेतरा से 12 , कबीरधाम से 08 , धमतरी से 52 , बलौदाबाजार से 18 , महासमुंद से 23 , गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 94 , रायगढ़ से 61, कोरबा से 49 , जांजगीर चाम्पा से 39 , मुगेली से 02 , जीपीएम से 05, सरगुजा से 39 , कोरिया से 36 , बलरामपुर से 15 , जशपुर से 19, बस्तर से 07, कोंडगांव से 99, दंतेवाड़ा से 04 , सुकमा से 02 और कांकेर से 05 मरीज शामिल हैं।














