छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 19/07/2026 10:19:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर 19 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ में भारी बारिश ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से कई जिलों की सड़के डूब गई है तो कहीं घरों और नालियों में लबालब पानी भर गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है। इसी मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। आज 19 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा में एक से दो स्थानों में अति से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर तथा नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 307.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश के चलते खेती किसानी की गतिविधियों में तेजी आ गई है और किसानों ने धान की बुवाई का काम तेज कर दिया है। शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश बिलासपुर संभाग में हुई, जबकि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश दर्ज की गई।

ताज़ा समाचार

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल

छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..

छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..

जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..

छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वकील के साथ मिलकर किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वकील के साथ मिलकर किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH