बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश , 18/07/2026 1:24:52 PM
Anil Tamboli
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट

मुजफ्फरनगर 18 जुलाई 2026 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदेरी रोड स्थित सफीपुर पट्टी इलाके में एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर का गुप्तांग धारदार ब्लेड से काट दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। महिला ने आरोप लगाए कि उसके ससुर ने कई बार जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में अपने पति को कई बार बताया, लेकिन पति ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इससे परेशान होकर उसने पहले से एक ब्लेड खरीदकर अपने पास रख लिया और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि महिला का पति हरियाणा में रहकर रिक्शा चलाता है। घटना के समय भी वह घर पर मौजूद नहीं था। 

जानकारी के अनुसार, 7 साल पहले महिला की शादी बुढ़ाना में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। परिवार में सास का पहले ही निधन हो चुका है। सास के निधन के बाद घर में महिला, उसका ससुर तथा बच्चे रहते थे, जबकि पति बाहर रहता था। जानकारी के मुताबिक घायल बुजुर्ग मुजफ्फरनगर में टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। 

फिलहाल बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH