सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती 18 जुलाई 2026 - पिछले कुछ दिनों से शोसल मीडिया पर सक्ती के हरेठी में संचालित पापा ढाबा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ब्यक्ती शौचालय में बर्तन धो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पापा ढाबा के संचालक का बयान सामने आया है।
पापा ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ढाबे में नया निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण कुछ समय के लिए वैकल्पिक तौर पर बाथरूम के समीप के स्थान का उपयोग बर्तन धोने के लिए किया गया था। और जिस बाथरूम में बर्तन धोए जा रहे थे उसका उपयोग वर्तमान में नही किया जा रहा है। इस वीडियो का उपयोग पापा ढाबा को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाया और वायरल किया गया है।
पापा ढाबा के संचालक मुन्ना ठाकुर ने आगे कहा कि 32 वर्षों से संचालित पापा ढाबा गुणवत्ता और स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता। ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुन्ना ठाकुर ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि इस वीडियो के माध्यम से उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
















