छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

दुर्ग , 18/07/2026 12:28:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

दुर्ग 18 जुलाई 2026 - भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का पहला मामला मार्च महीने का बताया जा रहा है। आरोप है कि उस समय परिवार के कुछ लोगों को घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा।

बताया जा रहा है कि जुलाई महीने में दोबारा घटना सामने आने के बाद बच्ची की मां ने स्वयं स्मृति नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपी के सगे भाई, जो पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ हैं, पर आरोप है कि उन्हें पहले मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या लापरवाही सामने आती है, तो नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत

छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत

सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट

सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH