मकान मालकिन की बेटी को शादी का झाँसा दे कर बनाया शारीरिक संबंध फिर शादी के नाम पर ठगे लाखो रुपये ,,

बिलासपुर , 25-12-2020 6:55:28 PM
Anil Tamboli
मकान मालकिन की बेटी को शादी का झाँसा दे कर बनाया शारीरिक संबंध फिर शादी के नाम पर ठगे लाखो रुपये ,,
बिलासपुर 25 दिसम्बर 2020 - किराएदार ने मकान मालकिन की बेटी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने के एवज में पल्सर व 25 लाख रुपए ठग लिया, और शादी करने से इनकार कर दिया । पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा ने मास्टर आफ लाईब्रेरियन की पढ़ाई की है, और माता पिता के साथ रहती है। वर्ष 2013-14 में पेंड्रा क्षेत्र के कोटमीकला निवासी दिलीप गुप्ता पिता स्व . चिरौजीलाल गुप्ता उनके यहां मकान में किराए में लेकर महामाया आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। दिलीप छात्रा से नजदीकी संबंध बनाकर बातचीत करने लगा और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

दिलीप गुप्ता ने छात्रा के माता पिता को भी शादी करने के लिए राजी कर लिया, और छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। छात्रा के द्वारा शादी करने के लिए कहने पर वह बेरोजगारी का हवाला देते हुए शादी टालने लगा। छात्रा के पिता ने उसके लिए पल्सर बाइक खरीदा।

दिलीप गुप्ता ने छात्रा व उसके घर वालों को दुकान खोलने के लिए पैसा की व्यवस्था करने को कहा। उसके घर वालों ने उस पर भरोसा कर युवक को दुकान खोलने के लिए 25 लाख रुपए दे दिया। उक्त रकम से युवक पेंड्रा में कपड़ा दुकान खोलकर चलाने लगा। वह पेंड्रा से शहर आकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में छात्रा ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। उसके बाद उसने छात्रा को फोन में शादी करने से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर दिलीप गुप्ता के खिलाफ धारा 376 , 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH