शिक्षक की पत्नी को हुआ डांस टीचर से प्यार , दोनो ने मिल कर रची ऐसी साजिश की ,,

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षक की पत्नी को हुआ डांस टीचर से प्यार , दोनो ने मिल कर रची ऐसी साजिश की ,,
बलोद 25 दिसम्बर 2020 - तांदुला डेम में तीन दिन पहले मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शिक्षक की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने हत्या की सुपारी रायपुर के युवकों को दी थी। मामले में पुलिस ने पत्नी, आरोपी प्रेमी सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बलोद थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सूचना मिली थी, कि तांदुला डेम किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की खून से सनी लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस, फाॅरेंसिक, सायबर और डाॅग रक्वाड की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के गले, पसली और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसके बाद मामले को हत्या से जोड़ कर एसएसपी जितेंद्र मीणा ने जांच के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस को खून से सनी एक स्कूटी बालोद बस स्टैण्ड के पास मिली। स्कूटी किसी माधुरी मांडले के नाम पर थी। पुलिस ने जब महिला से उस स्कूटी के संबंध में पूछताछ की तो पता चला, कि उसका पति हिमांशु मांडले 20 दिसंबर को घर से निकला था, जो अब तक वापस नहीं आया है। परिजनों की शिनाख्त के बाद शव की पहचान हिमांशु मांडले 35 वर्ष के रूप में की गई। हिमांशु मांडले अटल विहार काॅलोनी सिवनी बालोद के एक स्कूल में खेल शिक्षक के पद पर पदस्थ था।

पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि मृतक हिमांशु मांडले के घर लोकेन्द्र पटेल नामक युवक का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ शुुुरू की। कड़ाई से पूछताछ पर लोकेन्द्र पटेल ने हत्या करने की बात कबूल कर ली और पुलिस को बताया कि उसकी बालोद स्थित वेस्टर्न डांस एकेडमी है, यहां पर वो डांस सिखाने का काम करता था। 

इस दौरान 09 माह पूर्व उसकी और माधुरी मांडले की जान पहचान हुई थी। वो महिला की 07 वर्षीय पुत्री को डांस सिखाता था। इसके साथ मृतक की पत्नी माधुरी मांडले भी डांस की शौकीन थी और वो भी आरोपी युवक के पास डांस सीखने आया करती थी। इस दौरान लोकेन्द्र पटेल और माधुरी मांडले के बीच दोस्ती हो गई व फोन से बातचीत भी शुरू हुई। दोस्ती गहरी होने से दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इस दौरान शिक्षक की पत्नी ने प्रेमी लोकेन्द्र को बताया कि उसके पति के साथ बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होते रहते है, जिससे वो काफी परेशान है और अब वो उससे अलग रहना चाहती है। जिसके बाद दोनों ने मिलकर शिक्षक हिमांशु मांडले की हत्या की साजिश रची।

आरोपी प्रेमी ने हिमांशु की हत्या के लिए अपने पूर्व परिचित रायपुर निवासी दोस्त निखिल सोनवानी को इसकी सुपारी दी। 20 दिसंबर को निखिल अपने दोस्त कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू, गोविंद सोनी व 2 अन्य नाबालिग के साथ इनोवा कार किराये पर लेकर बालोद पहुंचा। 

बालोद पहुंचने से पहले सभी ने अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। शाम लगभग 6 बजे के बीच बालोद बस स्टैण्ड पहुंचे जहां पहले से लोकेन्द्र पटेल मौजूद था। निखिल सोनवानी ने रायपुर से साथ आये सभी आरोपियों को लोकेन्द्र पटेल से मिलाया। इसके बाद सभी लोगों ने बस स्टैण्ड में चाय-नाश्ता किये और इनोवा कार से काॅलेज रोड़ तिराहा तक गये। इसके बाद इनोवा कार चालक को 100 रूपये देकर नाश्ता करने तथा बस स्टैण्ड में ही रहने को कहा गया।

आरोपी लोकेन्द्र पहले से ही मृतक हिमांशु को बता दिया था कि उसके कुछ दोस्त आ रहे हैं जिनके साथ वो पार्टी करने वाले है। थोड़ी देर बाद लोकेन्द्र पटेल ने हिमांशु मांडले को फोन करके बस स्टैण्ड बुलाया, जिसके बाद सभी शराब लेकर तांदुला डेम आये। यहां पर सभी ने छककर शराब पी और उसी दौरान लोकेन्द्र पटेल ने कृष्णकांत को इशारे से हिमांशु मांडले को मारने कहा, तब उसके नाबालिग दोस्तों ने जेब से चाकू निकालकर पीछे से हिमांशु मांडले के गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोपियों ने पत्थर,चाकू और हथौड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मृतक की स्कूटी को बस स्टैंड में छुपाकर इनोवा कार से फरार हो गए थे। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेन्द्र पटेल के निशानदेही पर रायपुर से सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी जीतेन्द्र मीना ने किया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी माधुरी मांडले, लोकेन्द्र पटेल, निखिल सोनवानी ,कृष्णकांत शर्मा, गोविंद सोनी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लोकेन्द्र पटेल पहले भी जेल जा चुका था। साथ ही आरोपी कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना कोतवाली रायपुर में चाकूबाजी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों के पास से 1 नग बटन चाकू, हथौड़ी, पत्थर, 4 नग मोबाईल, इनोवा कार और मृतक की स्कूटी जब्त की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH